पोलिंग बूथ के सभी सदस्यों से मिलकर पार्टी संगठन को मजबूत करे : रमेश गुप्ता

Posted On:- 2022-05-21



दतिमा मोड़ (वीएनएस)। कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी पर भटगाव मंडल के पोडी शक्ति केंद्र के ग्राम नरकालो मे बैठक आयोजित किया गया। बैठक मे मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े, महामंत्री रमेश गुप्ता ने सभी उपस्थित जनो को संबोधित किया। और पोलिंग बूथ प्रवास को लेकर योजना तैयार किया।

वही महामंत्री रमेश गुप्ता ने कहा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए हर घर जाकर हर वर्ग के लोगों से मिलकर जातिगत समीकरण भी तैयार करना है। हर वार्ड मोहल्ला के जनप्रतिनिधियों से मिलकर केंद्र के योजना के बारे मे बताना और पंद्रह साल के भाजपा कार्यकाल मे हुए विकास से अवगत कराना है हर धर्म, समूह, जाति के लोग से मिलकर हमें चौपाल के माध्यम से सभी को भूपेश बघेल की घोषणा पत्र का पोल खोलना है और पोलिंग बूथ के सभी सदस्यों से मिलकर पार्टी संगठन को मजबूत करना है ।

इस कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष राजेश सोनी, उपाध्यक्ष पुनम गुप्ता, वरिष्ठ नेता पुरन राजवाड़े, लालसाय बुथ अध्यक्ष, धनेश्वर बी एल टु,रामदेव बुथ पालक, परमानंद राजवाड़े, करमचंद, धनसाय,बिंदेश्वर, संजीव, तेजनारायण, भोले गिरी, रामजीत,सोमारू ,रंगसाय,दुलार साय, सुखचंद, भोले गिरी,गुलाब उपस्थित थे।