नारायणपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं व कार्यक्रमों की जमीनी हकीकत का जायजा लेने के लिए कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी व मुख्य कायर्पालन अधिकारी जिला पंचायत देवेश ध्रुव आज कोचवाही गौठान पहुंचे। गौठान में पहुंचकर उन्होंने वहां की व्यवस्था और महिला समूहों की ओर से संचालित आयमूलक गतिविधियों का मुआयना किया।
महिला समूह की ओर से अभी कोचवाही गौठान में पेवर ब्लाक निर्माण, फेंसिंग तार निर्माण व मुर्गीपालन का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने महिला समूह की आजीविका बढ़ाने केलिए गौठान विस्तारित करने पर चर्चा कीे। उन्होंने महिला समूह केलिए बनाये जा रहे शेड, डेयरी शेड कार्य का निरीक्षण किया और जल्द से जल्द बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर रघुवंशी ने कहा कि डेयरी शेड का कार्य पूर्ण कर गाय पालन और डेयरी केलिए समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएं। उन्होंने गौठान के खाली जगहों व तालाब के किनारों पर पर नेपियर घास लगाने के निर्देश दिए।