पीसीसी चीफ मरकाम ने राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत 81 लोगों को वितरित किए पट्टे

Posted On:- 2022-05-21



कोण्डागांव (वीएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पीसीसी चीफ व कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम ने शनिवार को शहर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत 81 लोगों को नगरीय पट्टों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों एवं गरीबों के हितों में लगातार कार्य कर रही है। आधुनिक भारत के स्वप्न दृष्टा राजीव गांधी ने आजीवन भारत के विकास का जो सपना देखा था। राज्य शासन लोगों के हितों में कार्य कर उन सभी सपनों को पूर्ण करने का प्रयास कर रही है। अपने आवासों का पट्टा पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था। लोगों ने राज्य शासन एवं विधायक को पट्टा दिलाने के लिए सहृदय धन्यवाद दिया।