छत्तीसगढ़ सरकार के किसी न किसी योजना का लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है : मिथिलेश
Posted On:- 2022-05-21
राजीव गांधी किसान योजना के प्रथम किस्त की राशि 67 करोड़ 56 लाख रुपए जिले के 89 हजार 309 किसानों के खाते में अंतरित
कांकेर (वीएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीवगांधी की पूण्यतिथि के अवसर पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से कांकेर जिले के 89 हजार 309 किसानों के बैंक खाता में 67 करोड़ 56 लाख रुपए का राशि अंतरित किये हैं। इसी प्रकार गोधन न्याय योजना अंतर्गत 268 गौठानों में 01 से 15 मई तक खरीदे गये गोबर की राशि 05 लाख 41 हजार 372 रुपए हितग्राहियों के खाते में तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर योजना की राशि 7135 हितग्राहियों के बैंक खाता में अंतरित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वणर्कार तथा विशिष्ठ अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी, संसदीय सचिव व विधायक शिशुपाल शोरी, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई, गौसेवा आयोग के सदस्य नरेन्द्र यादव, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बिरेश ठाकुर, जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमत ध्रुंव, उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला, नगर पालिका अध्यक्ष सरोज जितेन्द्र ठाकुर, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुभद्रा सलाम सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति मे राजीव गांधी किसान न्याय योजना के प्रथम किस्त की राशि एवं गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर योजना की राशि अंतरित किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत व उपज का लाभ दिलाने के लिए सरकार की ओर से राजीव गांधी किसान न्याय योजना क्रियान्वित किया गया है। जिससे किसानों को लाभ हुआ है, साथ ही धान की खेती का रकबा भी बढ़ा है। किसानों के कृषि उत्पादन का रकबा दिनो-दिनों घटता जा रहा था, जिसे बचाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए इस योजना को शुरू किया तथा किसानों के धान 25 सौ रुपए क्विंटल में खरीदने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल की सोच के अनुरूप किसानों के हित में हो रहे कार्य विश्वनीय व सराहनीय है। छत्तीसगढ़ में कोरोना संकटकाल में भी आर्थिक मंदी का सामना नहीं करना पड़ा तथा किसान भाईयों को सम्मान देने का कार्य भी निरंतर किया गया। गांव के भूमिहीन परिवारों का ध्यान रखते हुए सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक भूमिहीन परिवार को प्रतिवर्ष 07 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी, जिसके तहत आज राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर योजना की राशि 7135 हितग्राहियों के खाते में अंतरित की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की किसी न किसी योजना का लाभ प्रदेश के हर वर्ग को मिल रहा है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान का बेटा होने से किसानों के दुख-दर्द को समझते हैं, इसलिए उनके द्वारा छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में लगातार कार्य किये जा रहे है। उन्होंने छत्तीसगढ़ संस्कृति व परंपरा को संरक्षित करने के लिए उल्लेखनीय कार्य किये है, जो छत्तीसगढ़ के हर व्यक्ति के लिए गर्व की बात है। छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना अंतर्गत नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना से लाभ का उन्होंने विस्तारपूर्वक जानकारी दिया। नरवा योजना की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे जल का संरक्षण होगा तथा जमीन का जल स्तर बढ़ेगा। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ के किसानों में खुशहाली आई है। ससंदीय सचिव व कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी ने उपरोक्त तीनों योजनाओं के हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को फसल उत्पादन का सही लाभ दिलाने की दिशा में प्रदेश ने बेहतरीन कार्य किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांव, गरीब, किसान, मजदूर का ध्यान रखने के साथ ही किसानों के उत्पादन का सही कीमत दिलाने तथा बिचौलियों से बचाने के लिए खरीदी की व्यवस्था भी किया गया है।
अंतागढ़ विधायक अनूप नाग से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के समस्त किसानों का धान समर्थन मूल्य के अंतर राशि को देने के लिए सरकार ने राजीव गाधी किसान न्याय योजना बनाई है, वे किसानों को उत्साहित और प्रफुल्लित करने वाली योजना है। कृषि में पैदावार बढ़ाने के साथ ही किसानों को आत्मनिर्भर बनोन की दिशा में कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में राजीवगांधी ग्रामीण भूमिहीन भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत जिले के भूमिहीन मजदूरों को प्रथम किस्त की राशि देने का प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नरोत्तम पड़ोटी, मिथलेश शोरी, जनपद सदस्य राजेश भास्कर, कलेक्टर चन्दन कुमार, अपर कलेक्टर सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, जिला पंचायत के मुख्य कायर्पालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल सहित जिला स्तरीकारी-कमर्चारी और बड़ी संख्या में कृषकगण मौजूद थे।