वर्मी खाद की गुणवत्ता परीक्षण के लिए जांच दल का गठित

Posted On:- 2022-05-21



रायपुर (वीएनएस)। प्राथमिक कृषि साख सेवा सहकारी समिति टेकारी (कुंडा) विकासखंड आरंग में कृषको को विक्रय के लिए गोठान के माध्यम से भंडारित वर्मी खाद के गुणवत्ता पर पूर्व विधायक आरंग नवीन मारकण्डे ने विडियो क्लिप सोशल मिडिया पर जारी किया गया था। कलेक्टर सौरभ कुमार ने इस विडियो क्लिप को संज्ञान में लेते हुए उप संचालक कृषि जिला रायपुर को टेकारी समिति में भंडारित वर्मी खाद की जांच के लिए अनुविभागीय कृषि अधिकारी रायपुर के नेतृत्व में जांच दल गठित करने निर्देशित किया गया है।

गठित जांच दल  ने वर्मी खाद का नमूनें एकत्रित कर गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला को प्रेषित किया जावेगा। प्रयोगशाला से परीक्षण परिणाम प्राप्ति उपरान्त आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में उर्वरक निरीक्षक द्वारा उपरोक्त स्टॉक के विक्रय पर रोक लगा दी गई है। जांच दल को 3 दिवस के अंदर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये है।