दुर्ग (वीएनएस)। मानवता की भलाई के लिए मरणोपरांत देहदान की अनुकरणीय मिसाल कायम करने वालों में दुर्ग के राव दंपत्ति का नाम भी शामिल हो गया है। सेवानिवृत रेलवे कर्मी जी.चलपति राव एवं उनकी पत्नी जी. रमन्ना ने प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी की काउंसलिंग के पश्चात् उनके माध्यम से देहदान की एकसाथ 2 वसीयतें जारी की। सी - 50,कर्मचारी नगर दुर्ग स्थित उनके निवास में पवन केसवानी ने अनेक प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में देहदान की औपचारिकता संपन्न करवाई गई । चलपती राव दंपत्ति ने देहदान के लिए एक दुसरे की वसीयतों में हस्ताक्षर कर भावनात्मक समर्थन प्रगट किया । देहादन के इस पुनित कार्य में सहभागिता प्रदान करने वालों में प्रनाम के पवन केसवानी, अजय बंछोर के अलावा अन्य प्रबुद्धजनों में के अनिल, के राजू, कालिदास साहू शामिल थे । देहदान व नेत्रदान के लिए विगत 14 वर्षों से मानवसेवी संस्था प्रनाम के भिलाई कार्यालय 6बी/सड़क-19/सेक्टर-5 या मो.नं. 9479273500 में संपर्क किया जा सकता है।