मुख्यमंत्री के हाथों अंडर ब्रिज सौंदर्यीकरण का लोकार्पण चकाचौंध : बृजमोहन

Posted On:- 2022-05-21



रायपुर (वीएनएस)। भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य की भूपेश बघेल सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। बृजमोहन ने कहा, राजधानी को एक विशेष पहचान दिलाने के लिए 22 मई को संध्या 6:45 बजे शंकर नगर अंडर ब्रिज सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे, जिसमें करोड़ों का खर्च कर चकाचौंध किया गया है, परन्तु उसी के नीचे की रोड, जिसमें जनता रोज आवागमन करेगी, वहां गढ्ढों में पानी भारा हुआ है।

बृजमोहन ने कहा कि अभी एक्सप्रेस-वे तैयार नहीं हुआ है, और बिना तैयारी के मुख्यमंत्री आधा-अधूरा उद्घाटन कर रहे हैं। सरकार पहले निर्माण कार्य पूरा करे, और फिर उद्घाटन करे। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।