
रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 21 मई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.11 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 2 हजार 617 सैंपलों की जांच में 03 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 1 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। वहीं प्रदेश में 36 मामले सक्रिय हैं।
आज सरगुजा से 1 और बिलासपुर से 2 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। शेष 26 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 16 जिले कांकेर, कोंडागांव, कोरबा, कोरिया, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, नारायणपुर, बलौदाबाजार, बस्तर, बालोद, बीजापुर, बेमेतरा, महासमुंद, मुंगेली, बलरामपुर एवं सुकमा में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।