दंतेवाड़ा (वीएनएस)। दंतेवाड़ा जिले के विकासखंड गीदम तहसील अन्तर्गत ग्राम मड़से में महिलाओं की ओर से कड़कनाथ मुर्गी पालन किया जा रहा है। ग्राम मड़से में मॉ शारदा स्व-सहायता समूह की ओर से कड़कनाथ मुर्गी पालन सफलतापूर्वक कर आमदनी का एक अच्छा साधन बना हुआ है। दंतेवाड़ा को अपना सुनहरा हंस मिल गया है, सिवाय इसके कि वह मुर्गी है। एक इंद्रधनुषी काला, आंखों से लेकर वेटल्स तक, स्लेट-ग्रे पैरों और प्रोटीन युक्त काले मांस के साथ, वे इसे कड़कनाथ या करियाकुकडी कहते हैं।
कड़कनाथ मुर्गे की मांस अधिक पौष्टिक उच्च प्रोटीन व उच्चतम प्रकार का वसा से युक्त होता है और यह छत्तीसगढ़ के इस गरीब और संघर्षग्रस्त क्षेत्र में जीवन बदल रहा है। स्व-सहायता समूह की महिलाएं कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा आर्या परियोजना अंतर्गत कड़कनाथ पालन हेतु तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण उपरान्त महिलाओं को मुर्गी पालन के लिए डी.एम.एफ. अंतर्गत शेड निर्माण व चूजा तथा दाना वितरण किया गया। जिसे महिलाओं की ओर से सामूहिक रूप से तत्परता पूर्वक मुर्गीयों की देख-रेख किया गया। उन्हें समय-समय पर दाना पानी उपलब्ध कराई। यह कार्य खेती किसानी के साथ-साथ अतिरिक्त आमदनी केलिए अपनाया गया। कड़कनाथ मुर्गीयों से अभी तक लगभग उन्हें 50 हजार रुपए तक की आमदनी प्राप्त हो रही है। और भविष्य में महिलाओं के आमदनी के लिए मुर्गी पालन एक अच्छा आय का स्त्रोत है।