अधिकारी-कमर्चारियों ने ली आतंकवादी विरोधी दिवस की शपथ

Posted On:- 2022-05-21



धमतरी (वीएनएस)। जिला कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कमर्चारियों ने 20 मई को आतंकवादी विरोधी दिवस की शपथ ली। सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में शुक्रवार को दोपहर 2 बजे अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ऋषिकेश तिवारी की ओर से सभी कार्यालयीन अधिकारियों व कमर्चारियों को इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर जीएस कृपाल, डिप्टी कलेक्टर दिव्या पोटाई, अपिर्ता पाठक सहित उपस्थित कमर्चारियों को देश की अहिंसा व सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हुए सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डंटकर विरोध करने की शपथ दिलाई गई। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष 21 मई को आतंकवादी विरोधी दिवस की शपथ दिलाई जाती है, किन्तु इस वर्ष उक्त तिथि को अवकाश होने के कारण एक दिवस पूर्व 20 मई को शपथ ली गई।