रायपुर (वीएनएस)। तेलीबांधा में कार ने बाइक सवार मैनेजर को ठोकर मार दी। पुलिस के मुताबिक कृष्णा विश्वकर्मा मैग्नेटो माल सबवे रेस्टोरेंट का मैनेजर है। जो अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने व्हीआईपी चौक गया था। फिर सर्विस रोड से महासमुंद बेरियर चौक तेलीबांधा की ओर आ रहा था। उसी समय मैग्नेटो माल की ओर से आ रही कार के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये बाइक को साईड से ठोकर मारकर एक्सिडेंट कर दिया। एक्सिडेंट में मैनेजर बाइक सहित जमीन पर गिर गया। जिससे बांये घुटने के नीचे चोंट लगी है। घायल मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।