घर लौट रही थी मां-बेटी, सोने की चेन छीनकर भागा बाइक सवार...

Posted On:- 2022-05-22



रायपुर (वीएनएस)। राजधानी के दीपक कॉलोनी के पास सोने की चेन छीनकर बाइक सवार भाग निकले, जिसकी शिकायत राजेंद्रनगर थाने में की गई है। पुलिस के मुताबिक सोनल हालदार अपनी मां सुप्रिया हलधर को लेकर महादेव घाट रायपुरा घूमने गई थी। घूमकर अपनी एक्टीवा से दोनो घर आ रहे थे तभी सांई मंदिर के पास दीपक कॉलोनी पहुंचे थे उसी समय एक व्यक्ति पीछे से आया और गले में पहनी सोने की चेन छीनकर भाग निकले। प्रार्थियां के अनुसार सोने की चेन का वजनी करीबन 15 ग्राम कीमती 60,000 रूपए है। शिकायत के आधार पर राजेंद्रनगर पुलिस जांच शुरू कर दी है।