रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के उज्जवल दीपक ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कोलंबिया से लोक प्रशासन में स्नातोकत्तर की डिग्री प्राप्त की है। उज्जवल ने अपनी इस उपलब्धि की जानकारी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा की। इसके साथ ही उज्जवल ने अपनी इस उपलब्धी पर अपने परिजनों सहित इष्ट मित्रों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया है।