मुंबई (वीएनएस)। IPL 2022 के 69वें मैच में मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से मात दी। लेकिन इस जीत से मुंबई से ज्यादा RCB की टीम खुश नजर आई। क्योंकि दिल्ली की हार से बैंगलोर की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है। उधर बेशक प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो चुकी मुंबई के खिलाड़ी इस बात से संतुष्ट हों कि उन्होंने लीग का अंत जीत के साथ किया है।
प्लेऑफ में जगह बनाने के बाद आरसीबी टीम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और विराट कोहली और कप्तान फाफ डुप्लेसी को खुशी से झूमते और नाचते देखा। इस खुशी की एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें विराट कोहली, कप्तान फाफ डुप्लेसी और पूरी टीम को मैच देखते हुए देखा जा रहा है। हर विकेट और हर शॉट के बाद सभी के चेहरे के एक्सप्रेशन बदल रहे हैं।
टिम डेविड ने निभाई जीत में बड़ी भूमिका : जीत की खुशी में विराट कोहली को डांस करते हुए भी देखा गया।विराट का डांसिग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच का मैच काफी इंटरेस्टिंग रहा। दिल्ली ने पहले बैटिंग करने का फैसला लिया और 7 विकेट के साथ 159 रन बनाए। जबकि मुंबई ने इस लक्ष्य को 19.1 ओवर और 5 विकेट में ही हासिल कर लिया। इस मैच को जीताने में टिम डेविड की अहम भूमिका रही। उन्होंने 11 गेंद पर 34 रन बनाकर लक्ष्य को काफी हद तक कम कर दिया।