नई दिल्ली (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के दौरे पर जाने वाले हैं। पीएमओ से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर 23-24 मई तक टोक्यो का दौरा करेंगे।
नरेंद्र मोदी जापान में दूसरे व्यक्तिगत क्वाड लीडर्स समिट में भाग लेंगे। इस समिट में क्वाड के 4 देशों के नेता क्वाड में हो रही प्रगति की समीक्षा करेंगे।