संत शांतिमुनि की कमीं कोई पूरी नहीं कर सकता : साध्वी प्रभावती 

Posted On:- 2022-05-22



रायपुर (वीएनएस)। रायपुर के नवकार भवन में आज साधुमार्गीय शांत क्रांति जैन श्रावक संघ के मुख्य संतश्री शांतिमुनि के देवलोक गमानोपरांत गुणवाद सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाशचंद श्रीश्रीमाल ने संतश्री के देवलोक गमन को संघ की बड़ी क्षति बताया। छत्तीसगढ़-ओडिसा संघ के अध्यक्ष सुभाष लोढ़ा, रायपुर संघ के अध्यक्ष सीए संतोष गोलछा ने भी संतश्री के प्रति अपने भाव व्यक्त किए।

गुणानुवाद सभा में साध्वी प्रभावती ने कहा, गुरु के मन में शिष्य के प्रति अहोभाव होता है। जिस गुरु को अपने जैसा शिष्य मिल जाए वह धन्य हो जाता है। आज संघ में संत शांतिमुनि की कमीं कोई पूरी नहीं कर सकता।

सभा में सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश बरलोटा और संघ के विश्वास श्रीश्रीमाल ने भी अपने भाव व्यक्त किए। सभा का संचालन वैभव गोलछा ने किया।