रायपुर (वीएनएस)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के निर्णय पर धन्यवाद दिया है। वहीं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अब राज्य की कांग्रेस सरकार से वैट घटाकर छत्तीसगढ़ की जनता के हित में राहत देने की मांग की है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनता को बड़ी राहत दी हैं। अब राज्य सरकार की बारी हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की जनता को बताएं कि केंद्र सरकार द्वारा बड़ी राहत दिए जाने के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ की जनता को राहत देने पेट्रोल डीजल में कितना वैट कम करेगी।
इस दौरान अर्पित सूर्यवंशी, मुकेश पटेल, प्रणय साहू, अनिल शर्मा, गौतम महानंद, अनुवेश पांडेय, विजय लाहरवानी, दीपक ग्वाल,विशाल पांडेय, आलोक शर्मा, दीपक तन्ना, भरत कुंडे, विनय जैन, तरुण गुप्ता सहित भाजयुमो पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।