बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेगा कैम्प 23 को

Posted On:- 2022-05-22



रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे स्वास्थ्य परीक्षण

  बलौदाबाजार (वीएनएस)। कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत चिन्हांकित बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 23 मई को जिला अस्पताल में मेगा कैम्प का आयोजन किया जाएगा।   इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में सभी विकास खंडो में चिरायु टीम ने  चिन्हित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण जिला अस्पताल और रायपुर के निजी अस्पताल से आये हुए विशेषज्ञ चिकित्सक करेगें।कैम्प में डिस्प्लेसिया, कोजेनाइटल कैटरैक्ट,कोजेनाइटल हार्ट डिजीज, रेटिनोपैथी,न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट,क्लब फुट ,रूमेटिक हार्ट डिजीज ,क्लेफ्ट लिप जैसी बीमारियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बच्चों के आने-जाने और भोजन की व्यवस्था भी विभाग ने  की  है  गौरतलब है कि, चिरायु अर्थात राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत मोबाइल मेडिकल टीम ने जिले के आंगनबाड़ी और स्कूलों में स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। पूर्व में चिरायु ने चिन्हित बच्चों के क्लब फुट का ऑपरेशन भी जिला अस्पताल में हो चुका है।