धमतरी (वीएनएस)। कलेक्टोरेट के एक कक्ष में शासकीय महिला कर्मचारियों के बच्चों की देखरेख व खेलने के लिए वर्ष 2019 में झूलाघर खोला गया था। जिसे पुन: प्रारंभ करने की मांग को लेकर कलेक्टर को आवेदन पत्र दिया गया है।जिला कार्यालय धमतरी में पदस्थ महिला कर्मचारियों ने कलेक्टर को दिए गए पत्र में कहा कि यहां पदस्थ महिला कर्मचारियों के छोटे बच्चों के लिए वर्ष 2019 में तत्कालीन कलेक्टर ने झूला घर खोला गया था जिसे कोरोना महामारी के कारण बंद कर दिया गया था। अब धमतरी जिला कोरोना मुक्त हो चुका है। अब कलेक्टोरेट के झूला घर को पुन: प्रारंभ किया जा सकता है ताकि कामकाज के दौरान महिला अधिकारी-कर्मचारी अपने छोटे बच्चों को झूलाघर में छोड़ सकें।