महंगाई के विरोध में ठेकेदार एसोसिएशन ने किया निविदा का बहिष्कार

Posted On:- 2022-05-22



धमतरी (वीएनएस)। सरिया, सीमेंट समेत सभी प्रकार के निर्माण सामग्रियों बढ़ते दाम के विरोध में जिला ठेकेदार एसोसिएशन ने सभी शासकीय विभागों में होने वाले कार्यों के निविदा का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में रविवार को पीडीब्ल्यूडी रेस्टहाऊस के परिसर में ठेकेदारों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया।

ठेकेदार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश सोनी ने बताया कि प्रदेश संघ ने 14 मई को निविदा  बहिष्कार के संबंध में निर्णय लिया गया है। जिसके परिपालन में धमतरी जिले के ठेकेदारों की बैठक लेकर उन्हें सभी परिस्थितियों से अवगत कराया गया। सोनी ने कहा कि महंगाई की मार से ठेकेदारों की स्थिति दयनीय हो गई है। मटेरियल का दाम दोगुना हो गये हैं। विभागों ने कोई रियायत नहीं दी जा रही है। ऐसी स्थिति में ठेकेदारों को अपने घर बेचने की नौबत आ जाएगी।

इसलिए 14 मई से सभी विभागों में निविदा भरने के काम का बहिष्कार किया गया है। उन्होंने कहा कि परफारमेंस गारंटी, महंगाई, जीएसटी, रॉयल्टी एवं ओएसआर दल दर में बदलाव की मांग को लेकर ठेकेदार यह निविदा  बहिष्कार कर रहे हैं। ठेकेदार त्रिपाठी ने कहा कि ठेकेदार अर्ध शासकीय होता है फिर भी उन्हें किसी प्रकार की कोई रियायत शासन ने नहीं मिल रही है। सरकारी कार्यों में बाध्यता बताकर ठेकेदारों को माइनिंग से लेकर जीएसटी आदि के लिए चक्कर काटना पड़ता है। जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक ऑनलाइन टेंडर का बहिष्कार जिलाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशों के पालन में जारी रहेगा। बैठक में ठेकेदार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश सोनी, प्रदीप अग्रवाल, किशोर जायसवाल, आलोक जाधव, रजनीश पचौरी, सुधीर यादव, अनिल गुप्ता, नीरज सोनकर, पंकज नायडू, राजा पवार, राजू सेन, जितेन्द्र अग्रवाल,  अंकित बरडिय़ा, योगेन्द्र सिंह, पिंटू अग्रवाल, रमाशंकर अवस्थी, आदित्य चौबे, अजय त्रिपाठी, अशोक नाहर, राजकुमार नेताम, मीतेश जैन, शीतल खंडेलवाल, राजीव रंजन गुप्ता, रिंकु मिश्रा, राकेश तिवारी, पांडो आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।