बिजली समस्याओं के निराकरण के लिए ग्राम पंचायत में शिविर

Posted On:- 2022-05-22



जशपुरनगर (वीएनएस)। लोगों की बिजली संबंधी समस्याओं का निदान करने विद्युत विभाग ने शिविर लगाया जा रहा है। साथ अधिक बिजली बिल,लो वोल्टेज की समस्या ,तार गिरने की समस्या के साथ अन्य बिजली संबंधी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर निराकरण किया जा रहा है। विभाग ने ग्राम पंचायतों जहां बिजली की समस्या का निदान किया गया। उन हितग्राहियों का  बिल सुधार करके ग्राम पंचायतों में नाम भी चस्पा किया जा रहा है। इसी कड़ी में दुलदुला विकास खंड ग्राम डोभ मनोरा विकास खंड के काटांबेल,खरसोता, जशपुर विकास खंड के बालाछापर और अन्य जगह जहां सुधार किया गया है चस्पा किया जा रहा है।