शहीद विप्लव त्रिपाठी के घर पहुंचकर मंत्री सिंहदेव ने दी श्रद्धांजलि

Posted On:- 2022-05-22



रायगढ़ (वीएनएस)। रायगढ़ दौरे में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के निवास स्थान पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंत्री सिंहदेव ने शहीद कर्नल विप्लव, उनकी धर्मपत्नी और बेटे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों के भेंट कर संवेदनाएं व्यक्त की।