कोरोना बुलेटिन : आज मिले 9 नए संक्रमित, रायपुर से 7

Posted On:- 2022-05-22



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 22 मई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.82 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 1 हजार 93 सैंपलों की जांच में 09 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 1 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। प्रदेश में अब 44 मामले सक्रिय हैं।

आज कबीरधाम-बिलासपुर से 1-1 और रायपुर से 7 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। 25 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।

आज 16 जिले कांकेर, कोंडागांव, कोरबा, कोरिया, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, नारायणपुर, बलौदाबाजार, बस्तर, बालोद, बीजापुर, बेमेतरा, महासमुंद, मुंगेली, बलरामपुर एवं सुकमा में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है। इसके अलावा जांजगीर-चांपा, दंतेवाड़ा, धमतरी, रायगढ़ एवं सरगुजा में 01-01, दुर्ग, राजनांदगांव, जशपुर एवं सूरजपुर में 02-02, कबीरधाम में 05, बिलासपुर में 06, रायपुर में कोरोना के 20 सक्रिय मामले हैं।