आरक्षक पर चाक़ू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Posted On:- 2022-05-23



रायपुर (वीएनएस)। राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र में आरक्षक पर चाक़ू से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना डीडीनगर में पदस्थ आरक्षक गजेंद्र साहू 22 मई की रात्रि लगभग 12 बजे कार्य से रायपुरा चौक में संचालित हरमन ढाबा के पास गया। यहां आरोपी हर्ष शुक्ला पिता सुशील शुक्ला (उम्र 25 वर्ष) ने ड्यूटीरत आरक्षक से विवाद कर उसपर चाकू से वार कर दिया, जिसमें आरक्षक के हाथ मे चोट आई हैं। आरोपी को चाकू के साथ हिरासत में ले लिया गया। उसके विरुद्ध ग़ैर ज़मानती धाराओं में अपराध दर्ज़ कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही हैं।