पड़ोसी को देखकर घटाएंगे

Posted On:- 2022-05-23



जब कोई काम करने का मन नहीं होता है तो आदमी बहाने बनाता है,सरकारें भी बहाना बनाती हैं और मुख्यमंत्री भी बहाने बनाते हैं। जब काम नहीं करन का मन है तो साफ कह देना चाहिए कि हम यह काम नहां करेंगे। पांच साल के लिए चुनी हुई सरकार को कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। नहीं डरना चाहिए सरकार को। कोई जरूही है क्यो केंद्र सरकार ने जो काम किया है,वही काम सब राज्य सरकारं करें। पिछली बार कई राज्य सरकारों ने केंद्र के आ्ग्रह के बाद भी डीजल व पेट्रोल के दाम नहीं घटाए थे, क्या कर लिया केंद्र सरकार ने। पीएम मोदी ने उनको देश के सामने खड़ा ही तो किया था कि देखों यह मुख्यमंत्री हैं जिन्हें इस बात की चिंता तो रहती है कि देश की जनता महंगाई से परेशान है लेकिन जब महंगाई कम करने के लिए कुछ करने की बात आती है तो यह कहीं छिप जाते हैं। जनता के सामने आकर कहते नहीं है कि महंगाई के लिए हम भी जिम्मेदार है, स्वीकारते नहीं हैं कि महंगाई कम करना हमारी भी जिम्मेदारी है लेकिन हम जिम्मेदारी पूरी नहीं करते हैं। पीएम मोदी बहुत बारीक जाल बुनते हैं। वह लंबे समय तक विरोधियों को ढील देते हैं। पेट्रोल,डीजल व गैस के दाम जब बढऩे जरूरी होते हैं तो वह बढऩे देते हैं। उनके तमाम विरोधी उनकी महीनों तक आलोचना करते हैं। जमकर आलोचना करते हैं। वह करने देते हैं। उसके बाद एक दिन अचानक पेट्रोल-डीजल व गैस के दाम कर देते हैं। पहली बार वह नवबर 21 में किया था और सारे विरोधी मुख्यमंत्रियों को मौका दिया था कि मैंने तो इतना कम किया। आप देखो कितना कम कर सकते हो। सारे महंगाई पर पर केंद्र सरकार की आलोचना करने वाले मुख्यमंत्री पांच रुपए तक कम नहीं कर सके। कई मुख्यमंत्रियों ने तो एक दो रुपए ही कम किए थे ताकि यह तो कह सकें कि हमने भी कम किया है। पीएम मोदी ने पांच महीने फिर आलोचना का मौका दिया तथा फिर डीजल,पेट्रोल व गैस के दाम कम कर दिए हैं। उनकी आलोचना करने वाले मुख्यंमंत्रियों को सूझ नही रहा है कि क्या करें। पीएम मोदी की आलोचना कर जनता की नजर में हीरों तो बने हैं, अब जब सही में पेट्रोल डीजल का दाम करने का मौका आया है तो कोई पहले की तरह एक दो रुपए कम कर रहा है। कोई पेट्रोल-डीजल के दाम कम करन से बचने के लिए बहाने ढूंढ रहा है कि पड़ोसी राज्य पेट्रोल व डीजल के दाम कम करेंगे तो हम भी करेंगे। जब मोदी विरोधी मुख्यमंत्रियों को जनता के लिए खुद को कुछ करना पड़ता है तो वह कहते हैं पड़ोसी राज्य पहल करेंगे तो वह भी पहल करेंगे। लेकिन जब पीएम मोदी की आलोचना करनी होती है तो कोई नही कहता है कि पहले देखेंगे पड़ोसी राज्य क्या आलोचना करता है, उसके बाद हम आलोचना करेंगे। जब पीएम मोदी की आलोचना करनी हो तो मोदी विरोधी मुख्यमंत्री सबसे आगे रहते हैं लेकनि जब जनता के लिए कुछ करने का मौका आता है तो पीछे हो जाते हैं। इससे वह खुद ही जनता की नजर में आ जाते है कि यह मुख्यमंत्री डीजल पेट्रोल का दाम करने के लिए तो कुछ नहीं करता है लेकिन दाम बढते हैं तो यही सबसे ज्यादा बोलता है।जनता की नजर में मोदी लोकप्रिय इसलिए है कि वह जानते हैं कि जनता की समस्या क्या है तथा उसे कब और कैसे हल करना है। यही वजह है कि जब सर्वे में पूछा जाता है कि लोग देश की समस्या बताते हैं तथा पूछने पर यह भी बताते हैं कि इसे पीएम मोदी ही हल कर सकते हैं। जनता जानती है कि देश में महेगाई है तो उसके क्या कारण है तथा जब दूर करने का मौका आएगा तो मोदी ही दूर करेंगे। इसलिए वह इंतजार करते हैं। जनता का इंतजार बेकार नहीं जाता है।