
भटगांव (वीएनएस)। तुंहर सरकार तुंहर विधायक तुंहर गांव चलो अभियान में सोमवार को जन चौपाल भेंट मुलाकात के लिए संसदीय सचिव चंद्र देव राय ग्राम रोहिना व सिंघीचुवा ग्राम पंचायत पहुंचे। यहां उन्होंने रोहिना के मिडिल स्कूल व प्राथमिक शाला के बच्चों से कुछ विषय संबंधित प्रश्न पूछे, लेकिन विद्यार्थी उत्तर नहीं दे पाए। विधायक राय ने वहां के शिक्षकों को स्कूल की शिक्षा में गुणवत्ता लाने निर्देश दिए।
इस दौरान ग्रामीणों ने बीपीएल के शक्कर वितरण में सेल्समेन द्वा्रा 3 रुपय अतिरिक्त राशि लेने की संबंध में शिकायत की। संसदीय सचिव ने सेल्समेन से डेढ़ साल से अतिरिक्त राशि की रिकवरी के आदेश दिया। इसके अलावा उन्होंने रोहिना ग्राम पंचायत में रोजगार गारंटी का कार्य स्वीकृति कराने का भी आदेश दिया। वहीं ग्रामीणों की शिकायत पर आवास पेंशन ,राशन कार्ड, समस्या का निराकरण 1 सप्ताह के अंदर करने और रोहिना में पानी की समस्या के निराकरण के लिए 1 करोड़ 51लाख रुपये और ग्राम सिंधीचुवा में 93 लाख 21 हज़ार रुपए का पानी टंकी निर्माण कर घर घर नल लगाने की स्वीकृति की जानकारी दी। इसके अलावा ग्राम सिंघीचुवा में आंगनबाड़ी भवन बनाने का आश्वासन भी दिया। साथ ही साथ ग्राम सिंघीचुवा के रहवासियों को कुक्कुट पालन ,सुअर पालन, बटेर पालन ,बकरी पालन के लिए शासन से कम दरों में लोन उपलब्ध कराने की बात कही।
संसदीय सचिव ने ग्राम वासियों को बताया कि बीपीएल कार्ड धारियों को मई से सितंबर माह तक मुफ्त राशन वितरण किया जाएगा। जन चौपाल भेंट मुलाकात दौरान अधिकांश वृद्धा पेंशन राशन कार्ड पेयजल समस्या सहित अन्य बुनियादी समस्या के लिए आवेदन मिले, जिस पर तत्काल कार्रवाई करने संसदीय सचिव राय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। रामनारायण भट्ट पूरी राम साहू सहदेव सिदार प्रमोद साहू एसडीएम तहसीलदार फूड इंस्पेक्टर पीएचसी पीडब्ल्यूडी विद्युत विभाग सिंचाई विभाग के अधिकारी कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।