जिले के 35144 पंजीकृत किसानों के खाते में 10373.09 लाख रुपए अंतरित

Posted On:- 2022-05-23



बेमेतरा (वीएनएस)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत हितग्राहियों और किसानों के बैंक खाते में प्रथम किश्त की राशि का अंतरण किया। इसी क्रम में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत बेमेतरा जिले के विकासखंड नवागढ़ के 22 सहकारी समिति के 25 उपार्जन केन्द्र में 35522 पंजीकृत किसानों के बैंक खाते में 2470.51 लाख रुपये, विकासखंड बेमेतरा के 25 सहकारी समिति के 30 उपार्जन केन्द्र में 35144 पंजीकृत किसानों के बैंक खाते में 2570.63 लाख रुपए, विकासखंड बेरला के 26 सहकारी समिति के 29 उपार्जन केन्द्रों में 35897 पंजीकृत किसानों के बैंक खाते में 2642.33 लाख रुपए व विकासखंड साजा के 29 सहकारी समिति के 39 उपार्जन केन्द्र में 37123 पंजीकृत किसानों के बैंक खाते में 2689.62 लाख रुपए की प्रथम किश्त की राशि अंतरित की गई। इस प्रकार जिले के 102 सहकारी समिति के 123 उपार्जन केन्द्र के 143685 पंजीकृत किसानों के बैंक खाते में 10373.09 लाख रुपए की राशि अंतरित की गई।