रायपुर (वीएनएस)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव 23 मई को इंडिगो के नियमित विमान सेवा ने शाम 5:10 बजे रायपुर पहुंचेंगे एवं सर्किट हाउस रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों से भेट एवं चर्चा करेंगे। 24 मई को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव सुबह 11 बजे राजीव भवन, रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक। शाम 6 बजे सर्किट हाउस रायपुर में कांग्रेसजनों और कार्यकताओं से भेट एवं चर्चा करेंगे। 25 मई बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव सुबह 11 बजे राजीव भवन रायपुर में झीरमघाटी-शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में शामिल होंगे।