ई-श्रम कार्ड बनाने असंगठित श्रमिकों का किया जा रहा पंजीयन

Posted On:- 2022-05-23



कांकेर (वीएनएस)। जिले के सभी च्वाईस सेंटरों के माध्यम से असंगठित श्रमिकों के ई-श्रम कार्ड बनाने  के लिए निःशुल्क पंजीयन किया जा रहा है। कलेक्टर चन्दन कुमार ने विभिन्न विभागों में कार्यरत असंगठित श्रमिकों जैसे-मनरेगा, श्रमिक, तेन्दूपत्ता संग्राहक, खेतीहार श्रमिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, रसोई कर्मकार, सफाई कर्मकार, निर्माणी श्रमिक इत्यादि शत-प्रतिशत श्रमिकों के ई-श्रम कार्ड बनाने  के लिए पंजीयन कराना सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। उल्लेखनीय है कि कांकेर जिले में 2,40,101 श्रमिकों का पंजीयन करने का लक्ष्य रखा गया है।