कांकेर (वीएनएस)। चारामा तहसील के ग्राम चिनौरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर 26 नवम्बर 2017 को हुई हिट एंड रन मोटर दुर्घटना में मृतक स्व. केशोराम सिन्हा के कानूनी प्रतिनिधि के रूप में उसकी पत्नी समीक्षा सिन्हा निवासी ग्राम नारा तहसील कांकेर के लिए कलेक्टर एवं दावा निपटान आयुक्त चन्दन कुमार ने दो लाख रूपये की मुआवजा राशि स्वीकृत किया है।