अम्बिकापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 26 से 29 मई तक आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा के लिए स्थानीय राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को केंद्र बनाया गया है। कलेक्टर ने परीक्षा के दौरान समुचित सुरक्षा व्यवस्था एवं अनैतिक कार्यां को रोकने के लिए उड़नदस्ता दल गठित किए हैं।
इस परीक्षा के लिए तहसीलदार अम्बिकापुर भूषण सिंह मंडावी, रक्षित केन्द्र के उप निरीक्षक राजेश पाण्डेय, रक्षित केन्द्र के आरक्षक रामप्रताप राजवाड़े और रक्षित केन्द्र के आरक्षक अशोक केरकेट्टा को उड़नदस्ता दल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।