जय हो के टीम ने कुनकुरी विकासखंड में लोगों को किया जागरूक
Posted On:- 2022-05-23
बाल विवाह रोकथाम,एनीमिया, सुरक्षित पलायन, माहवारी एवं 1098 हेल्पलाईन नंबर के संबंध में दी गई जानकारी
जशपुरनगर (वीएनएस)। जिले में जय हो टीम की ओर से लगातार लोगों को विभिन्न प्रकार के गतिविधियों से जोड़कर जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस कुनकुरी विकासखंड में संचालित खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम में जय हो टीम से वीर द्रविड़ और अनिल बघेल यूनीसेफ की ओर से एसएचजी की दीदीयों को बाल विवाह रोकथाम, एनीमिया, सुरक्षित पलायन, माहवारी व 1098 हेल्प लाइन नंबर की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान महिला समूह की दीदीयों को 10 वॉलिन्टयर्स बनाने है और जय हो से संबंधित गतिविधियों से जोड़कर किशोर सशक्तिकरण व जन जागरुकता अभियान करने के लिए प्रेरित किया गया।