धमतरी (वीएनएस)। शासन की महती गोधन न्याय योजना, ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों को अवगत कराया जा रहा है। दरअसल जनसम्पर्क विभाग की ओर से इम्पैनल्ड नाचा दल के कलाकार कलेक्टर पी.एस. एल्मा के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न गांवों में पहुंचकर आकर्षक नृत्य के जरिए बड़े ही रोचक ढंग से कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे रहे हैं, जिसका बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है।
गौरतलब है कि जनहित चिंतक सेवा समिति धमतरी के कलाकारों ने जहां आज कुरूद के ग्राम कचना, मड़ेली, सेमरा बी. में अपनी प्रस्तुति दी, वहीं माटी के सिंगार चारामा के नाचा दल के कलाकार नगरी के बनरौद, राजपुर और चिंवर्री (मा.) में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। इसी तरह ज्योति कलश सेवा संस्थान धमतरी के कलाकारों ने आज धमतरी के पीपरछेड़ी, कुर्रा, देमार और अमलीडीह में कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी। ज्ञात हो कि मंगलवार 24 मई को कुरूद के ग्राम हंचलपुर, गातापार को., भेण्डरा और नगरी के घठुला, सिहावा, बोरई तथा धमतरी के छाती, सिवनीखुर्द और भटगांव में कलाकारां की ओर से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।