जिला स्तरीय खेल अकादमी के लिए एथलेटिक्स-कबड्डी का ट्रायल 24 से

Posted On:- 2022-05-23



बलौदाबाजार (वीएनएस)। एथलेटिक्स व कबड्डी का आवासीय अकादमी शुरु होना है। छत्तीसगढ़ खेल और  युवा कल्याण विभाग के आदेश के अनुसार चयनित खिलाड़ियों निःशुल्क आवास,भोजन, शेक्षणिक व्यय खेल परिधान, स्पोटर्स किट, दुर्घटना बीमा आदि सभी सुविधाएं शासन ने दी जायेगी। बलौदाबाजार जिला स्तरीय चयन ट्रायल 24 मई को जिला स्टेडियम बलौदाबाजार में सुबह 7 बजे रखा गया है। एथलेटिक्स व कबड्डी बालक व बालिका दोनों वर्ग में 13 से 17 वर्ष तक के खिलाड़ी भाग ले सकते है। जिसमें अंडर 14 अडंर 16 व 17 वर्ष से कम तीन वर्ग में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय चयन ट्रायल रायपुर में भाग लेंगें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय खेल और युवा कल्याण विभाग जिला बलौदाबाजार व जिला एथलेटिक्स संघ व कबड्डी संघ से संपर्क कर सकते है।