जिले में समर्थन मूल्य पर 9200 क्विंटल लघु वनोपज का संग्रहण
Posted On:- 2022-05-23
147 क्विंटल सूखा महुआ फूल की हुई खरीदी
बीजापुर (वीएनएस)। राज्य शासन की समर्थन मूल्य पर लघु वनोपज संग्रहण नीति के तहत जिले में वर्ष 2022-23 के लिए निर्धारित लक्ष्य 37850 क्विंटल लघु वनोपज संग्रहण के एवज में अब तक 9200 क्विंटल लघु वनोपज का संग्रहण किया गया है और संग्रहण सीजन समप्ति मार्च 2023 तक अधिक से अधिक लघु वनोपज संग्रहण करने प्रयास किया जा रहा है।
ज्ञातव्य है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जिले के आवापल्ली में स्थानीय संग्रहकों को अधिक से अधिक लघु वनोपज का संग्रहण करने की समझाईस दी गयी और शासन की ओर से घोषित समर्थन मूल्य से लाभान्वित होने कहा। डीएफओ व प्रबंध संचालक जिला वनोपज यूनियन बीजापुर अशोक पटेल ने बताया कि राज्य शासन की ओर से घोषित समर्थन मूल्य पर लघु वनोपज संग्रहण के तहत इस वर्ष के लिए निर्धारित संग्रहण लक्ष्य 37850 क्विंटल के विरूद्ध अब तक 9200 क्विंटल लघु वनोपज का संग्रहण किया गया है। जिसमें 147.50 क्विंटल सूखा महुआ फूल भी सम्मिलित है। उक्त सूखा महुआ फूल की गुणवत्ता जांच कर खरीदी की गयी और स्व. सहायता समूहों को संग्रहण पारीश्रमिक भुगतान के लिए राशि प्रदाय की गयी। डीएफओ अशोक पटेल ने बताया कि वतर्मान में लघु वनोपज संग्रहण जारी है और संग्रहण सीजन समाप्ति मार्च 2023 तक अधिक से अधिक लघु वनोपज संग्रहण कर लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रयास किया जाएगा।
ज्ञात हो कि शासन की ओर से वर्ष 2021 में प्रजाति के लघु वनोपज पर समर्थन मूल्य घोषित किया गया व वर्ष 2022 में 56 प्रजातियों के लघु वनोंपज केलिए समर्थन मूल्य जारी किया गया है। इस प्रकार 13 और लघु वनोपजों का समर्थन मूल्य मिलने से ग्रामीणों व वनवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बीजापुर जिले के अंतर्गत मुख्य रूप से इमली, महुआ फूल, महुआ बीज, चिरौंजी गुठली, हर्रा व बेहड़ा का संग्रहण अधिक मात्रा में होता है। वनधन योजन के तहत 25 हाट बाजारों में स्व.सहायता समूहों के माध्यम से व 56 ग्राम स्तर समूह की ओर से लघु वनोपज का संग्रहण महिला स्व. सहायता सूमूहों की ओर से किया जा रहा है। जिनका संग्रहण उपरांत प्राथमिक प्रसंस्करण जिले के 04 वनधन केन्द्र भैरमगढ़, बीजापुर, आवापल्ली व भैरमगढ़ में महिला स्व. सहायता समूहों की ओर से किया जा रहा है। इसके कारण महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनने में काफी मदद मिली है व समूह में साथ काम करने के फलस्वरूप एकजुटता की भावना बढ़ रही है।