कलेक्टर महोबे ने सुनी आमजनों की समस्याएं

Posted On:- 2022-05-23



बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर महोबे ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के कलेक्टर कक्ष में विभिन्न ग्रामों से पहुंचे लोगों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनी उन्होंने ग्रामीणों की आवेदन पर संवेदनशीलतापूर्वक विचार कर नियमानुसार शीघ्र निराकरण करने का उन्हें भरोसा दिलाया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर आर.एस. ठाकुर सहित खाद्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।