अंबिकापुर (वीएनएस)। बिलासपुर रोड किनारे मणिपुर पुलिस चौकी से महज 150 मीटर की दूर पर रविवार की सुबह खेत में एक युवती की नग्न लाश मिली थी । इधर घटना स्थल पर जिन परिस्थितियों में शव मिला था। उससे मामला प्रथम दृष्टया हत्या व दुष्कर्म की संभावना जताई गई थी।
लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही गई थी। इधर परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम सोवमार सुबह 9 बजे किया जाएगा। जिसके बाद परिजन अपने रिश्तेदार के यहाँ रूकने चले गए। लेकिन परिजन जब सुबह सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो वहां पर बताया गया कि अज्ञात शव बताकर रविवार की शाम को ही पोस्टमार्टम कर दिया गया था। जिससे नाराज परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही करने का आरोप लगाया साथ ही मृतिका के पिता ने कहा कि पुलिस ने धीमी गति से जांच की जा रही है। यही वजह है कि अब तक आरोपियों की पतासाजी नहीं हो सकी है।
मृतिका के परिजनों ने यह भी कहा कि जब प्रदेश के मुख्यमंत्री रेप के पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा देने के लिए उत्तर प्रदेश जा सकते हैं तो यह तो उनका अपना प्रदेश है। यहां भी उन्हें मुआवजा देने के लिए आना या घोषणा करना चाहिए। बहरहाल अब तक सरगुजा पुलिस हत्या करने वाले आरोपियों की पहुंच से बाहर है।