शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए कला जत्था-नाचा दल गांवो में देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Posted On:- 2022-05-23



कोरबा (वीएनएस)। राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए कोरबा जिले में कला जत्था-नाचा दल की ओर से प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कला जत्था टीम की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही शासकीय योजनाओं से होने वाले लाभ के बारे मे भी गीत संगीत के माध्यम से बताया जाएगा। कला जत्था-नाचा दल द्वारा शासकीय योजनाओं की प्रचार-प्रसार की शुरूआत 24 मई से विकासखण्ड कोरबा के ग्राम पंचायत कोरकोमा, गोढी और भैंसमा से होगी। कलेक्टर रानू साहू के मार्गदर्शन में जनसम्पर्क विभाग की ओर से तीन कला जत्था स्पर्श सामाजिक व शैक्षणिक संस्थान, व्यापक इन्टरप्राइजेस व आरूग रायपुर की ओर से कोरबा जिले के कुल 45 गांवों में जाकर शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 25 मई को विकासखंड कोरबा के ग्राम अजगरबहार, सतरेंगा व गढउपरोडा में कला जत्था द्वारा योजनओं का प्रचार-प्रसाद किया जाएगा। इसी प्रकार 26 मई को विकासखंड करतला के ग्राम रामपुर, बेहरचुंवा व सेन्द्रीपाली, 27 मई को विकासखंड करतला के गांव बरपाली, कोथारी व उमरेली, 28 मई को विकासखंड पोडीउपरोडा के गांव गुरसिया, जटगा व तुमान में कला जत्था की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जनहितकारी योजनाओं को प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 31 मई को विकासखंड कोरबा के ग्राम लेमरू, श्यांग व डोकरमना, एक जून को पसरखेत, कुदमुरा व मदनपुर, 2 जून को विकासखंड पाली के ग्राम चैतमा, तिवरता व नुनेरा, तीन जून को विकासखंड कटघोरा के ग्राम बुंदेली, कनबेरी व बिरदा तथा 4 जून को विकासखंड पाली के ग्राम मुनगाडीह, बक्साही व डोंगानाला में कला जत्था की ओर से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।