पिकअप की ठोकर से युवक की मौत

Posted On:- 2022-05-23



धमतरी (वीएनएस)। ग्राम संबलपुर थाना अर्जुनी नेशनल हाईवे में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार संबलपुर निवासी करण चंद ध्रुव 36 वर्ष पिता सुखऊ राम सोमवार सुबह घर से निकलकर गांव के होटल में नाश्ता करने के बाद अपनी बाइक से जिला सहकारी बैंक की ओर जा रहा था। तभी लगभग 9 बजे रायपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने ठोकर मार दी। गंभीर अवस्था में  युवक को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने तुरंत पिकअप को पकडक़र अर्जुन पुलिस को सूचना दी  जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।