धमतरी (वीएनएस)। विगत वर्ष कोरोना जैसी महामारी में लोगो का अपने घर से निकलना मुश्किल था। उस परिस्थिति में हिरेंद्र साहू जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ साहू समाज धमतरी ने कोरोना मरीजों को उचित इलाज और भोजन व्यवस्था में अपनी अग्रणी भूमिका अदा की थी। जिसके लिए साहू संघ धमतरी के तत्वावधान में आयोजित तेलीनसत्ती महोत्सव के भव्य कार्यक्रम में हिरेद्र साहू को प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू के हाथों प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ ने बताया कि मेरे लिए समाज सेवा सर्वोपरि है। जीवन पर्यन्त समाज सेवा, जनहित कार्य , रचनात्मक कार्य करते रहेंगे।