रायपुर (वीएनएस)। रायपुर की धरसींवा पुलिस ने एम एस ब्लेड लदे ट्रक को चुराने वाले चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने ट्रक और सामान बरामद कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी अशोक यादव ने थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 मई को शिवम स्टील कार्पोरेशन के गेट के पास से उसके ट्रक क्रमांक सी जी 04 जे ई 0864 जिसमे एम एस ब्लेड लदे थे, कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया। शिकायत पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 282/22 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं चौकी प्रभारी सिलतरा के नेतृत्व में चौकी सिलतरा की टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए कंपनी के बाहर गेट में कार्यरत गार्ड सहित आसपास के अन्य लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे।
इसी दौरान टीम के सदस्यों को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति धनेली तालाब पास ट्रक क्रमांक सी जी 04 जे ई 0864 में भरे एम एस ब्लेड को सस्ते दाम में बिक्री करने ग्राहक की तलाश कर रहा है, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उक्त स्थान पर जाकर व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम गुरप्रीत सिंह निवासी कबीर नगर रायपुर का होना बताया। गुरप्रीत सिंह से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की ट्रक क्रमांक सी जी 04 जे ई 0864 एवं उसमें भरा एम एस ब्लेड वजनी लगभग 33,720 किलोग्राम जुमला कीमती लगभग 26,000,00/- रूपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी गुरप्रीत सिंह पिता गरीब सिंह उम्र 34 साल निवासी ग्राम बेंका थाना पिखीपेंडा जिला तरणतारण पंजाब हाल पता - हीरापुर कबीर नगर रायपुर।