गृहमंत्री साहू ने भोरमदेव मंदिर में की भगवान शिव की पूजा-अर्चना

Posted On:- 2022-05-23



कवर्धा (वीएनएस)। लोक निर्माण, गृह, जेल धार्मिक न्यास और धर्मस्व, पर्यटन विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सोमवार को भोरमदेव मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की।

उन्होंने भगवान शिव से प्रदेश एवं देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि  और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। गृह मंत्री साहू के साथ परिवार के सदस्यों ने भी पूजा-अर्चना की।

 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह, बोड़ला एसडीएम पी.सी. कोरी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।