रायपुर (वीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके से सोमवार को राजभवन में भारतीय विदेश सेवा के मनु महावर ने मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, निवेश, पर्यटन संबंधी मुद्दों को लेकर राज्यपाल से चर्चा की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ में हो रहे आर्गेनिक उत्पादनों ,उच्च किस्म के खाद्य उत्पादों, हैंडीक्राफ्ट, कोसा,बस्तर कॉफी और हस्त निर्मित अन्य उत्पादों के साथ ही ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन क्षेत्रों की जानकारी दी। राज्यपाल ने राज्य में अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के संबंध में चर्चा करते हुए राज्य के प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय कनेक्टीविटी की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के उन्पादों के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाजार की उपलब्धता भी आवश्यक है ताकि यहां के लोगों को उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य मिल सके।