हरदिया पटेल समाज के नए अध्यक्ष बने कृपासिंधु पटेल

Posted On:- 2022-05-23



खरसिया (वीएनएस)। हरदिया पटेल समाज जिला स्तरीय चुनाव 24 मार्च को हरदिहा पटेल सामुदायिक भवन देहजरी मे सम्पन्न हुआ था। जिसमे रायगढ़ जिला अध्यक्ष कृपासिंधु पटेल, जिलाउपाध्यक्ष नूतन पटेल, जिलासचिव जितेंद्र पटेल, जिलाकोषाध्यक्ष मुकेश पटेल को नवनिर्वाचित घोषित किए । जिसका ग्राम चपले के मंगल सामुदायिक भवन मे पूर्व जिला महासचिव रविशंकर पटेल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई और समाज को एकसूत्र मे बाधने का एक साथ सामाज के उन्नति एवं बेहतरी के लिए चलने का संकल्प लिया गया । जिसमें समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र पटेल, आनंद पटेल, नारायण पटेल, एवं समाज के स्वजातीय बंधुओं के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।