मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन वितरित की 297 करोड़ की फसल बीमा दावा राशि

Posted On:- 2022-05-24



रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल ने मंगलवार को दंतेवाड़ा से प्रदेश के किसानों को फसल में हुए नुकसान के लिए 297 करोड़ रूपए की फसल बीमा दावा राशि का ऑनलाइन वितरण किया। राज्य के 1 लाख 44 हजार 966 किसानों को वर्ष 2021-22 में रबी फसलों को हुए नुकसान के लिए दावा राशि प्राप्त हुई।