मकान से मोबाईल, स्मार्ट वाॅच चुराने वाला हीरा गिरफ्तार

Posted On:- 2022-05-24



रायपुर (वीएनएस)। रायपुर की पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मकान से मोबाइल और स्मार्ट वॉच चुराने वाले  को गिरफ्तार किया है। 16 अप्रैल को पीड़ित और उसकी माता, बहन खाना खाकर घर में सोए थे। घर का दरवाजा खुला था मेन गेट में ताला लगा था। पीड़ित ने सुबह देखा तो उसका मोबाईल फोन, स्मार्ट वाॅच और उसकी बहन का आई फोन नहीं था।

पुलिस ने बताया, आरोपी हीरालाल धनकर को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की। घटना को कारित करना स्वीकार किया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की 2 नग मोबाईल फोन एवं 01 नग स्मार्ट वाॅच कीमती 30,000₹ जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई कर रही है।