पुलिस का खौफ कम हो गया है

Posted On:- 2022-05-24



राजधानी की पुलिस को तो पुलिसिंग की मिसाल होनी चाहिए। उसे पूरे प्रदेश के पुलिस वालों के लिए मिसाल होना चाहिए कि पुलिसिंग कैसे की जानी चाहिए। अपराध व अपराधियों पर कैसे रोका व पकड़ा जा सकता है। ऐसा है नहीं। राजथानी की पुलिस ढीली-ढाली है। अपराधियों में उसका खौफ कम हो गया है। शहर में गुंडा बदमाकाखुले आम बैखौफ घूम रहे हैं।नशे भी कहीं भी, कभी भी किसी को डरा रहे हैं. धमका रहे हैं, पैसे मांगते हैं, नहीं देने पर चाकू मार देते हैं।शहर के लोग न सड़क पर सुरक्षित है न ही घर के पास। कोई घर के पास मोबाइल पर बात कर रहा है तो लुटेरं अचानक आकर मोबाइल लूट सकते हैं। मात्र एक मोबालि लूटने के लिए किसी को भी गोली मार सकते गैं। किसी भी शहर में गुंडा बदमाश आए दिन वारदात करते हें तो उसका मतलब होता है कि गुंडा बदमाशों पर पुलिस का खौफ समाप्त हो गय है। कुछ दिन पहल बदमाशों ने अक युवती का मोबाइल लूटने के लिए उसे गोली मार दी थी। एर व्यापारी को मारपीट कर बदमाशों ने पचास लाख रुपए लट लिए थे। अब खबर आई है कि एक ढाबा में आरक्षक चाय लेने गया था तो वहां एक युवक ने आरक्षक से टकरा जाने पर विवाद किया तथा चालू से हमला किया। हमले में हाथ पर चोट आई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले आरक्षक ने उसे देर रात तक घूमने पर डांटा था। युवक से वही आरक्षक ढाबा में टकारा गया तो उससे विवाद हुआ तथा इसी दौरान युवन ने चाकू से हमला कर दिया। अपराधी आम लोगों के साथ साथ जब पुलिस वालों पर हमला करने लगते हैं तो इसका मतलब है कि राजधानी की पुलिस का गुंडा बदमाशों पर कोई डर नहं रह गया है। पुलिस का खौफ होता तो ढावे में आरक्षक से टकराने के बाद विवाद करने की जगह भाग जाता । आरक्षक को देखकर वह ढाबे में ही नही आता। इस तरह की घटना से राजधानी में गुंडा बदमाशों कौ हौसला बढ़ता है। बदमाशों को लगता है कि वह पुलिस वाले को मार सकता है तो मैं क्यों नहीं मार सकता। इससे उनका अपराध करने का हौसला भी बढ़ जाता है तथा वह बेझिझक अपराध करते हैं। यदि राजधानी में पुलिस पर किसी बदमाश ने हमला किया है तो उसके साथ पुलिस को ऐसा व्यवहार करना चाहिए कि दूसर बदमाश पुलिस पर हमला करने की सोचने से भी डरे। लोगों में खौफ पैदा करने के लिए पुलिस को क्या करना चाहिए.यह वह बखूबा जानती है। राजधानी के गुंडे बदमाश तो पुलिस के खौफ को दूर करने का प्रयास तो करेंगे ही? यह उनका काम है। पुलिस को पुलिस का काम करना चाहिए। गुंडा बदमाशों के साथ ही ऐसे तमाम लोगों पर कार्रवाी करनी चाहिए हैं। निरंतर कार्रवाई से, निरंतर सख्त कार्रवाई से ही बदमाशों में खौफ होता है इसलिए सरकार को गुंडों व बदमाशेों के खिलाफ निरंतर कारवाई करनी चाहिए।