भाजपा ने ओबीसी लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग का ज्ञापन सौपां

Posted On:- 2022-05-24



धमतरी (वीएनएस)। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने छत्तीसगढ़ में ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग की है। इसी सिलसिले में मंगलवार को ओबीसी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सदस्यों ने जनपद कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश पिछड़ा वर्ग बाहुल्य राज्य है पिछड़ा वर्ग समाज की अधिकांश आबादी किसान हैं और उनकी अर्थव्यवस्था खेती किसानी और मजदूरी पर आधारित है लेकिन दुर्भाग्य है कि छतीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग समाज 27 प्रतिशत आरक्षण से वंचित है, विधानसभा चुनाव के पूर्व तथा बाद में कांग्रेस ने इस प्रदेश की जनता से वादा किया था कि छत्तीसगढ़ में 27 प्रतिशत आरक्षण ओबीसी वर्ग के लिए लागू किया जाएगा। लेकिन आज तक सवा 3 साल बीत जाने के पश्चात भी राज्य की सबसे घनी आबादी वाला ओबीसी वर्ग इस आरक्षण से वंचित है।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ मांग करती है कि पिछड़ा वर्ग समाज को उनका वास्तविक अधिकार प्रदान करते हुए ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत का आरक्षण तत्काल लागू किया जावे। बीजेपी ओबीसी मोर्चा ने नायब तहसीलदार कुणाल सरवैय्या को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला अध्यक्ष नंद कुमार यादव, महामंत्री संतोष सोनकर राम खिलावन चंद्राकर, शैलेंद्र धनुसेवक, शत्रुघ्न साहू, श्यामा देवी साहू, नरेश साहू, हृदय साहू, प्रदीप साहू, कमलेश, हरीश सार्वा, भूपेंद्र साहू, शिवनारायण छाटा, अश्वनी निषाद, गुरु प्रसाद साहू आदि थे।