धमतरी (वीएनएस)। बहुजन समाज पार्टी जिला धमतरी ने हसदेव जंगल बचाने को लेकर कलेक्टोरेट में प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। हसदेव अरण्य क्षेत्र में कोल ब्लॉक के विस्तार के लिए 6 अप्रैल को छत्तीसगढ़ सरकार की दी मंजूरी को तत्काल रद्द करने की मांग शामिल है।
बसपा जिलाध्यक्ष आशीष रात्रे ने बताया कि कोरबा, सरगुजा और सूरजपुर जिले में लगभग 170000 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले हसदेव अरण्य के जंगलों से लगभग 4 लाख से ज्यादा पेड़ों को कोल ब्लाक के विस्तार के नाम से काटा जा रहा है जिससे वहां पर रहने वाले 10,000 आदिवासियों के उपर विस्थापन का खतरा मंडरा रहा है। केन्द्र सरकार तो पहले से ही अडानी, अंबानी के हाथों देश को गिरवी रख रही है। अब उसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार भी पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में आदिवासियों के लगातार विरोध करने के बावजूद भी अंबानी ग्रुप को कोल ब्लाक आवंटित करना कांग्रेस की सामंतवादी व पूंजीवादी नीति को जाहिर करतीं है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष आशीष रात्रे ईश्वर नारंग, लालचंद पटेल, राधे सिन्हा, रामनाथ अंसारी, जितेंद्र पटेल, प्रेमलाल कुर्रे, रुपेन्द्र साहु, रेवती साहू, राधेश्याम निषाद,भोज यादव, कन्हैया कंवर, उषा साहू, सेवंती साहू, प्रमिला धुव्र, धन सिंह कंवर, कुंती कंवर,पुकेशवर कुमार, रुपराम, जगेश्वर देवांगन,सूरज देवांगन, कुमारी यादव, ममता टंडन मौजूद थे।