शहर में मिली युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई

Posted On:- 2022-05-24



अंबिकापुर (वीएनएस)। पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है।  पुलिस से प्राप्त जानकरी के अनुसार अंबिकापुर के मणिपुर चौकी क्षेत्र से महज 100 मीटर की दूरी पर सीतापुर थाना क्षेत्र के उडुमकेला की रहने वाली नाबालिक लड़की की नग्न अवस्था में लाश मिली थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस  के कार्रवाई करने हुए संदेहियों से पूछताछ की।

पुलिस मामले कार्रवाई करते हुए रायगढ़ से नव दंपत्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ किया। आरोपी रेशम लाल राठिया तथा उसकी पत्नी सीमा राठिया रायगढ़ जिला के रहने वाले थे। आरोपी रेशम लाल राठिया अंबिकापुर में मृतिका के साथ एक ही जगह पर काम किया करते थे।

घटना  के दिन आरोपी रेशम लाल ने पीड़िता के साथ गलत संबंध बनाने को कहा जो पीडिता के मना करने पर आरोपी ने उसके साथ जबरन गलत संबंध बनाया जो पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजन व सहेलियों को बताने की बात कहने पर आरोपी और उसकी पत्नी सीमा ने मिलकर मृतिका का गला दबाकर हत्या कर दिया गया। इधर पुलिस ने आरोपी पति पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया है जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।